Jaunpur News : केंद्र सरकार की योजनाओं से अंतिम व्यक्ति को मिला लाभ : मीना चौबे

विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन का भव्य आयोजन 

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर द्वारा कुंवर हरिवंश सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन तथा डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक लक्ष्य है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर देश एक मजबूत एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान, आधुनिक आधारभूत संरचना का विकास तथा तकनीकी क्षेत्र में हो रही प्रगति विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह तथा मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.के. पाठक,आचार्य फुलेश्वरनाथ शुक्ला ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा, सामाजिक समरसता और नागरिक सहभागिता को आवश्यक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने की तथा संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिषेक रावत ने किया।

इस अवसर पर डा चंद्रेश सिंह, डा आलोक सिंह, विजय पटेल, राजबहादुर सिंह, एड. आनंद तिवारी, एड. अभय प्रजापति, डा. बृजेश कनौजिया, रामसजीव मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, अरुण प्रजापति, सुबोध दुबे, नागेंद्र पांडेय, अनिल पांडेय, डा. सतीश तिवारी, रामशंकर, डा. शिव कुमार सेठ, राजेश सिंह, भुवनेश्वर शुक्ला, तेज बहादुर गिरी समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ