जौनपुर की मेधावी बेटी अनुराधा विश्वकर्मा सम्मानित

कड़ी मेहनत का परिणाम है अनुराधा को मिला सम्मान : डॉ. सत्यप्रकाश सिंह

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जनपद की मेधावी छात्रा अनुराधा विश्वकर्मा को 'मेधावी विद्यार्थी सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। टी.डी. इंटर कॉलेज, जौनपुर की छात्रा अनुराधा विश्वकर्मा ने जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। सम्मान स्वरूप अनुराधा को 21 हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा की शैक्षिक उपलब्धि और कठिन परिश्रम की सराहना की गई।


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अनुराधा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शैक्षिक उत्कृष्टता का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रा की आगे की पढ़ाई में यदि किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई आती है तो विद्यालय परिवार उसकी हर संभव सहायता करेगा। लखनऊ में आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरक उद्बोधन का भी विद्यार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने श्रवण किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अनुराधा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अनुराधा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्रा के अभिभावकों और विद्यालय परिवार को भी इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ