Jaunpur News: ब्लॉक के विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़े : राम तिवारी

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

सिकरारा, जौनपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार गया राम तिवारी ने विकास और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान को अपना मुख्य एजेंडा बताते हुए बड़ा बयान दिया है। सिकरारा विकासखंड के ग्राम सभा लखेश्वर निवासी गयाराम तिवारी ने कहा कि यदि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन और मौका मिला, तो विकासखंड में रुके हुए विकास कार्यों को तेज गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। गयाराम तिवारी ने दावा किया कि क्षेत्र भ्रमण और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से बातचीत के दौरान कई लोगों ने विकास कार्यों में उपेक्षा की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सिर्फ नाम मात्र तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका दी जाएगी। गया राम तिवारी ने भरोसा जताया कि यदि मौका मिला तो विकासखंड के हर गांव में विकास की नई रफ्तार देखने को मिलेगी।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!