दूर दराज से आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों से विनम्रता से पेश आयेंगे DIOS ऑफिस के बाबू
बिना भेदभाव के पारदर्शिता के साथ निस्तारित होंगी समस्याएं
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ने सुधार और दूर दराज से आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि कार्यालय में आने वाले किसी भी व्यक्ति से कर्मचारी और अधिकारी विनम्रता से पेश आए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से शुरू कर उनका निस्तारण करने का प्रयास करें जिससे दूर दराज से आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
नया सवेरा नेटवर्क से विशेष बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पठन पाठन को नए सत्र में किस तरह व्यवस्थित करेंगे जिससे अभिभावकों और छात्रों का झुकाव माध्यमिक विद्यालयों के प्रति बढ़े? इस पर उन्होंने कहा कि हमारे पास जो सीमित संसाधन है उसमें शिक्षकों द्वारा बेहतर पठन पाठन की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को बेहतर पठन पाठन मुहैया हो, इस ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर कार्य पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाएगा और अनावश्यक किसी को परेशान न किया जाय इस पर भी पैनी निगाह रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मैं यहां पर एसोशिएट जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में कार्य कर चुका हूं और चंदौली में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में कार्यरत था और जिस मंशा से शासन ने मुझे प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा और अपने कर्मचारियों के साथ टीम भावना के साथ बिना भेदभाव के नियमानुसार सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
| विज्ञापन |

0 टिप्पणियाँ