Jaunpur News : 28 जून तक खुला रहेगा विभागीय पोर्टल : अमित

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु ऐरियेशन सिस्टम की स्थापना योजनाओं के अन्तर्गत जन सामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http//fisheries.up.gov.in 8 से 28 जून से 2026 तक खोला जा रहा है। उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http//fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त / प्रतिक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय- मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन जौनपुर, से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!