Jaunpur News: पत्रकार विपिन दुबे के पिता के निधन पर शोक सभा आयोजित

Naya Savera Network

मड़ियाहूं, जौनपुर। पत्रकार संघ की एक शोक सभा शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विपिन दुबे के पिता राजितराम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। कहा कि राजितराम का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि वह एक सरल एवं सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे, जिनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर नसीम अहमद, राजेश पांडेय, प्रवणेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, राहुल सिंह, रोहित पटेल, राहुल यादव, आनंद तिवारी, चंदन मिश्रा सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!