Jaunpur News: अपना दल (एस) की जिला समीक्षा बैठक संपन्न, जन स्वाभिमान दिवस की तैयारियों पर हुआ मंथन

मड़ियाहूँ, जौनपुर। अपना दल (एस) मछलीशहर जिला इकाई की समीक्षा बैठक शनिवार को अपराह्न 3:30 बजे जिला कार्यालय मड़ियाहूँ में संपन्न हुई। बैठक की समीक्षा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने की। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष एवं जोन अध्यक्ष उपस्थित रहे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की।

बैठक के मुख्य अतिथि नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने 2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में आयोजित जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें तथा बूथ गठन के कार्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को लखनऊ कार्यक्रम में शामिल कराने पर जोर दिया।

मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पटेल ने किया।

बैठक में प्रदेश सचिव सुनील पटेल, राजनाथ पटेल, रमेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, डॉ. सुनीता वर्मा, बरुण दूबे, विजय बहादुर मौर्य, राकेश पटेल, सुरेश पटेल, उदय प्रताप पटेल, ओमप्रकाश पटेल, चंद्रशेखर पटेल, बबलू पांडेय, संजू पटेल, रेखा पांडेय, सार्जन पटेल, राजू दूबे, रवि पटेल, नितेश पाठक, तूफानी पटेल, मुन्ना गुरु, अनिल पटेल, मुक्तेश्वर पटेल, चंद्रभान पटेल, जमील शेख, गुड्डी, चांदनी सरोज, दया पटेल, सभाजीत पटेल, राजेश पटेल, अजीत पटेल, राममिलन सिंह, मुन्ना सरोज, अशोक पटेल, फूलचंद कनौजिया, राहुल पटेल, सोनू पटेल, बचाऊ पटेल, रवि गुप्ता, मंगेश यादव, संतोष जायसवाल, ऋषि जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन