नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग, जौनपुर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद बृजेश कुमार सिंह 'प्रिंशू' जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने आमजन को स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए तथा टीबी रोगियों को नि:क्षय पोषण पोटली प्रदान की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों एवं आईएमए के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने जनपदवासियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी सेवाओं एवं योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी सहित चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील अग्रहरी द्वारा किया गया।
| Advt |
