Jaunpur News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गंगाराम गौतम द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विभिन्न वार्डों एवं ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों से उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उन्हें आवश्यक दवाएं चिकित्सालय से उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उनका समुचित उपचार भी किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई तथा मरीजों एवं तीमारदारों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।  निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!