Jaunpur News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां....

Naya Savera Network

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां हुई तेज

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के अलग-अलग स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रोटोकॉल का अभ्यास सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिक से अधिक संख्या में योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तहसील और ब्लाक स्तर पर योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति और अरविंद कुमार के द्वारा लोहिया पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराकर योग शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल वैश्विक स्तर पर अभ्यास के लिए बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से बनाया गया है।आज वैश्विक स्तर पर जिन जिन मनोदैहिक समस्याओं से व्यक्ति निजात पाना चाहता है उन्हीं को दृष्टिगत रखते हुए यह अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का निर्माण किया गया है। प्रोटोकॉल के तहत शरीर के अलग-अलग हिस्सों को स्वस्थ रखने के लिए सरल और सहज ढंग से करनें वाले व्यायामों के साथ आसनों के साथ ध्यान और प्राणायामों को सम्मिलित किया गया है। 

सर्वाइकल, स्पोंडिलाइटिस, गर्दन और कंधों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए खड़े होकर सरल और सहज व्यायामों के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन के साथ चक्रासन और पादहस्तासन का अभ्यास कराया जाता है। इसके अतिरिक्त बैठकर और लेटकर अनेकानेक प्रकार के आसनों के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया जाता है।



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!