Jaunpur News : ब्रेजा कार व स्कूटी की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल

Naya Savera Network
टक्कर में अनियंत्रित हुई ब्रेजा खाई में जा गिरी

केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ब्रेजा व स्कूटी की आमने - सामने की टक्कर में स्कूटी पर सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी सुनीता पत्नी श्यामलाल 45वर्ष,सत्यम राजभर पुत्र करन राजभर 26वर्ष व आदित्य कुमार राजभर 3 वर्ष स्कूटी से जौनपुर से अपने घर थानागद्दी के रास्ते आरा लौट रहे थे।जैसे ही जैसे ही उदयचंदपुर गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार से आमने - सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में स्कूटी सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वही ब्रेजा टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी।टक्कर की आवाज सुन जबतक लोग पहुंचे कि मौके का फायदा उठाकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया।तत्पश्चात मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थित गंभीर देख तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!