बक्शा। स्थानीय विकास खण्ड के शंभूगंज स्थित साईंनाथ मंदिर में सोमवार को उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने निःशुल्क शरबत एवं ओआरएस पिलाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए फाउंडेशन के सदस्यों ने सुबह से शाम तक सेवा शिविर लगाकर दर्शनार्थियों को शीतल रूह अफ़ज़ा शरबत पिलाया तथा जरूरतमंद लोगों को ओआरएस पैकेट वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय, मंदिर की संरक्षिका माला शुक्ला एवं उप-निरीक्षक सिंहासन यादव द्वारा किया गया। दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर का लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गुरुक्षेत्र फाउंडेशन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा भाव से जो कार्य कर रही है, समाज के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर राजेश उपाध्याय, विमलेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, आलोक उपाध्याय, शुभम तिवारी, पंकज शुक्ला, रवि सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
| Advt |
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ