नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुरुषोत्तम मास (मलमास) के समापन और सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्री राम जानकी मठ, गुलरघाट में सुंदरकांड पाठ, विशेष हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
धर्माचार्य पंडित रामप्रीति मिश्र ‘फलाहारी महाराज’ ने बताया कि पुरुषोत्तम अधिक मास प्रत्येक तीन वर्ष बाद आता है। इस वर्ष इसके समापन पर सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बनने से धार्मिक महत्व और बढ़ गया। इसी अवसर पर भक्तों के सहयोग से विशेष हवन और भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर भास्कर पाठक, नान्हू पाठक, रवि अग्रहरि, कश्यप अग्रहरि, दिवाकर पाठक, सौरभ अग्रहरि, अवधेश मौर्य, भारद्वाज मिश्र, सचिन श्रीवास्तव, जितेंद्र बहादुर सिंह, समरनाथ पाल, जयेश सिंह, संजय शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, रामकृष्ण उपाध्याय, सागर सिंह, संतोष कुमार, अजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |



0 टिप्पणियाँ