Jaunpur News : चोरी के चार कलश बरामद, खरीददार गिरफ्तार

Naya Savera Network

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बघनरी गांव स्थित शिव मंदिर से चोरी हुए चार कलश बरामद करते हुए पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कलश बेचने वाले आरोपी ने पूछताछ में मंदिर से चोरी की बात स्वीकार की है।

उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव की तहरीर के अनुसार 16 जून को सोशल मीडिया पर बघनरी स्थित शिव मंदिर से कलश चोरी होने की सूचना वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया कलश बेलवा बाजार स्थित एक दुकानदार के पास है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार बेलवा बाजार निवासी राकेश सरोज ने पूछताछ में बताया कि उसने जमालपुर लोरिका निवासी कोमल मिश्र उर्फ गजानंद से कलश खरीदा था। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर आरोपी के घर पहुंची। पूछताछ में कोमल मिश्र ने उक्त गांव में शिव मंदिर से कलश चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूर्व में भी मंदिरों से कलश चोरी कर उसी दुकानदार को बेचने की जानकारी दी। तहरीर के अनुसार पूछताछ के दौरान कोमल मिश्र गंभीर बीमारी से पीड़ित मिला। उसकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं चोरी का माल खरीदने के आरोप में राकेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने राकेश के कब्जे से पीतल एवं अन्य धातु के चार कलश बरामद किए हैं। बरामद कलशों को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस ने मंदिर से चोरी हुए चार कलश बरामद कर लिए गए है आरोपी कोमल मिश्र उर्फ गजानंद तथा राकेश सरोज के बीएनएस की धारा 305 एवं 317(2) के तहत कार्रवाई की है। वही चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!