Jaunpur News : बाप-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, जानिए फिर क्या हुआ

Team NSN

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मनबढ़ों ने पर कुल्हाड़ी से हमला कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। उक्त गाँव निवासी रविन्द्र मौर्य ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को वे और उनके पिता राधेश्याम मौर्य अपने दीवार में गेट लगवा रहे थे। तभी गांव के अमर नाथ, पारसनाथ, प्रदीप और अजय मौर्य लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आए और हमला कर दिया। घटना के दौरान उन्हे और उनके पिताजी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाते जाते जान से मारने की धमकी दी, साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर दुबारा हमला करने की बात कही। किसी तरह अस्पताल पहुंच पिताजी का इलाज करवा रहा हु। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया चारों आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं प्राथमिकी  दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!