Jaunpur News : नाबालिग से निकाह करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Team NSN

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के बरहपुर गांव में नाबालिग लड़की से निकाह करना युवक को भारी पड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को धर दबोचा। बरहपुर गांव के मस्जिद में एक किशोरी की शादी आसिफ नामक युवक से कराई जा रही थी। हालांकि शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हो रही थी। आसिफ पुत्र आलमगीर निवासी दरियाबाद, आजमगढ़ की शादी चंदवक थाना क्षेत्र के बरहपुर की नाबालिग लड़की से कराया जा रहा था। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने दोनों की शादी रुकवा दी। सूचना पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय अपनी पूरी टीम के साथ पहुंच गए हैं। दोनों का जन्मतिथि खंगाली जा रही है। जन्म तिथि की सही तारीख जानने के लिए बरहपुर का प्राथमिक विद्यालय खुलवाया गया, जहां से किशोरी की प्राथमिक शिक्षा हुई है। अभी जांच चल रही है, जैसे ही रिपोर्ट आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके से मौलाना जो निकाह करवा रहे थे फरार हो गए हैं।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!