नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। घर से सामान लेने के लिए निकली किशोरी गायब हो गई है। कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी पिता ने बताया कि मेरी 14 वर्षीय बेटी गांव के चौराहे पर वृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे घर का कुछ सामान लेने गई थी। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी सखी,रिश्तेदार सहित आस पड़ोस में काफी खोजबीन की। काफी खोजने के बाद भी उसका कही पता नहीं चल रहा है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है।किशोरी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
| विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ