Jaunpur News : एक विवेक साक्षरता जागरण तस्वीर का आयोजन

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। एक विवेक साक्षरता जागरण तस्वीर का आयोजन सिकरारा ब्लॉक में ‌ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन में और सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह के देख-रेख में किया गया। 

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण‌ सुशील कुमार सिंह द्वारा विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए और सभी तक न्याय पहुंचने के लिए प्राधिकरण की सहायता लेने का आवाहन किया और कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सुविधा और न्याय पहुंचना चाहिए जिसके लिए वैकल्पिक न्याय प्रणाली का जिला प्रदेश और देश स्तर पर विकास किया गया है। देश को आगे बढ़ाने के लिए अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचना और उसको न्याय मिलना आवश्यक है।

इसी क्रम में उप मुख्य प्रतिरक्षा सलाहकार डॉ० दिलीप कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार, एडीओ कृष्ण कुमार मिश्रा,‌ काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव के द्वारा ‌जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ब्लॉक के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए जन सामान्य को इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने और उसकी प्रक्रिया जानने के लिए विस्तार से समझाया गया।

वक्ताओं द्वारा बताया गया कि गरीब, कमजोर, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोग तथा महिलाएं और लड़कियां चाहे धनी हो या निर्धन प्राधिकरण में फौजदारी और दीवानी के अधिवक्ता मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा प्राधिकरण तेजाब पीड़ित  दुष्कर्म पीड़ित और अन्य पीड़ा और प्रताड़ना वाले लोगों को त्वरित न्याय दिलाता है।

संगोष्ठी का संचालन डॉ० दिलीप कुमार सिंह के द्वारा और आभार खंड विकास अधिकारी पवन कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह, डॉ० दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, खंड विकास अधिकारी पवन कुमार और कृष्ण कुमार मिश्रा, काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव एवं प्राधिकरण के डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील कुमार मौर्य, राकेश कुमार यादव और बड़ी संख्या में विकास खंड के कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित रहे।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!