Jaunpur News : मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। बारात में हुए विवाद के मामले में मुकदमा दर्ज कराने जा रहे एक वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। बगैर पुलिस को सूचित किए परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया।

मंगलवार की शाम  मुबारकपुर गांव से सरायख्वाजा क्षेत्र के छबीलेपुर गांव में बारात गई थी। बारात में पड़ोसी गांव अंगुली के लोग भी शामिल थे। द्वारा पूजा के समय दोनों गांवों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। रात में ही मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए अंगुली गांव निवासी भानुप्रताप खुटहन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में होने की बात कहते हुए वहां जाकर मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी। थाने से लौटते समय इमामपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में 73 वर्षीय भानु प्रताप चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उन्हें तत्काल गभिरन बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले जाकर बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!