Jaunpur News: बेसमेंट में चलती मिली ई लाईब्रेरी, संचालन बंद करने के निर्देश

Naya Savera Network


चन्दवक। लखनऊ की एक कोचिंग में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद चन्दवक बाजार में भी मंगलवार शाम नायब तहसीलदार एवं स्थानीय पुलिस की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है। मंगलवार को केराकत नायब तहसीलदार संदीप सिंह एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में बाहर के कोचिंग सेंटरों और ई लाइब्रेरियों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ई लाइब्रेरी बेसमेंट में चलता मिला। मौके पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य सम्बंधित एनओसी और कागजात नही मिले। जिसे तत्काल बन्द करने के निर्देश दिए गए। 

नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि बेसमेंट में संचालन एवं बिना परमिशन ई लाईब्रेरी का संचालन अवैध है। इसलिए लाइब्रेरी का तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा बाजार में शैक्षिक और अध्ययन केंद्रों की जांच की बात आग की तरह फैल गई जिसके बाद कई बिना पंजीकृत कोचिंग सेंटर संचालक ताला बंद कर रफू चक्कर हो गए। इस दौरान टीम ने कई संस्थानों में आग बुझाने वाले उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास द्वारों की स्थिति, बिजली की जर्जर फिटिंग और फायर एनओसी की वैधता को भी देखा गया। कुछ संस्थान बिना पर्याप्त वेंटिलेशन और सुरक्षा के बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रहे थे। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अधिकारियों ने संचालकों को बेसमेंट में चल रही गतिविधियों को तुरंत रोकने के निर्देश दिए।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!