Jaunpur News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

Naya Savera Network

बरसठी | क्षेत्र के मंगरा गांव स्थित सचिवालय परिसर में कृषि विभाग की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान/खेत बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल शुक्ला रहे। गोष्ठी में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, फसल संरक्षण तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 

वक्ताओं ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। एडीओ कृषि सर्वेश पाल ने किसानों को विभागीय योजनाओं और फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं इंजीनियर वरुण सिंह ने कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुनील कुमार, गोदाम प्रभारी सुभाष पाल, बीडीएम धर्मराज वर्मा तथा ग्राम प्रधान राजबहादुर पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!