Jaunpur News : पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें कार्यकर्ता : माता बदल तिवारी

Team NSN

चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूँ, जौनपुर। अपना दल (एस) जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक जिला कार्यालय मड़ियाहूँ में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ गठन तथा मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विधानसभा अध्यक्ष अपने-अपने चारों जोनों का गठन शीघ्र पूरा करें तथा गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने का कार्य करें।


विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांवों में जनचौपाल आयोजित करें और प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा करें। उन्होंने कहा कि यदि बूथ स्तर तक संगठन सशक्त होगा, तो वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ जीता जा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता श्रीमती अनुप्रिया पटेल के विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत बनाएंगे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राजनाथ पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचकर उसे ऐतिहासिक बनाएं।

Jaunpur News : पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें कार्यकर्ता : माता बदल तिवारी


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी कमेटियों का गठन शीघ्र पूरा करें तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा और नेम प्लेट लगाकर संगठन के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नितेश पाठक ने किया। बैठक में प्रदेश सचिव (बौद्धिक मंच) राम उजागिर मौर्य, दिनेश मधुकर, अवधनारायण पटेल, संजू पटेल, रेखा पाण्डेय, रिंकी चौरसिया, संतरा देवी, चंद्रशेखर पटेल, हीरालाल पटेल, अजीत पटेल, अनिल पटेल, तूफानी पटेल, मूलचंद कनौजिया, उमाशंकर पटेल, दीपक गौड़, त्रिभुवन पटेल, कन्हैयालाल पटेल, सार्जन पटेल, रमेश रावत, संतोष जायसवाल,प्रवीण श्रीवास्तव,सभाजीत पटेल, चन्द्रशेखर चौहान सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!