Jaunpur News : दुर्गा माँ की मूर्ति तोड़कर नदी के किनारे फेंका ,ग्रामीण हुए आक्रोशित, पुलिस के समझाने पर मामला हुआ शांत

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के शिवपुर गांव में स्थित पुराने दुर्गा मन्दिर में स्थापित दुर्गाजी की मूर्ति को किसी अराजक तत्व ने गुरुवार की सुबह मंदिर से तोड़कर पास में स्थित गोमती नदी के किनारे फेंक दिया।लोगो ने कुछ देर जफरबाद बेलाव मार्ग पर टूटी हुई मूर्ति को रखकर जाम कर दिया।सूचना पाकर सीओ सिटी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गये।सीओ ने ग्रामीणों को काफी समझाकर शांत कराया।

दो सौ वर्षों पूर्व का एक प्राचीन मंदिर है। मन्दिर में माँ दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित है।यह मंदिर गांव ही नही आसपास के गांव के लोगों के भी आस्था का केंद्र है।यहाँ प्रतिदिन लोग दर्शन पूजन के लिए आते है।गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे गांव के हरिओम पाठक  दर्शन पूजन के लिए गए।तब वहां पर माँ की प्रतिमा मौजूद थी। उसके बाद लगभग साढ़े आठ बजे सखोई गांव के उमेश अग्रहरि जब मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो देखा माँ दुर्गा की प्रतिमा खण्डित है।यह बात आग की तरह फैल गयी।देखते देखते सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।उसके बाद टूटी मूर्ति को लेकर उक्त मार्ग पर रखकर जाम लगा दिए।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया बुझाया।ग्रामीणों ने नई मूर्ति लाने की मांग किया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने कहा कि प्रधान व ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा नयी दुर्गा जी की मूर्ति को स्थापित कराया जा रहा है। श्री गुप्ता ने  जिसने भी यह घृणित काम किया है उसपर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि मौके पर सीसी कैमरा लगवाने का भी काम होना चाहिये।पुलिस की सूझबूझ से मामला शांत हो गया। मौके पर थानाध्यक्ष जफराबाद के अलावा थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगाराम मिश्र भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!