जौनपुर के वीरभानपुर के लाल प्रद्युम्न सिंह का कैशियर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में, जौनपुर के वीरभानपुर गांव के निवासी प्रद्युम्न सिंह का चयन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर के पद पर हुआ है। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम

वीरभानपुर गांव निवासी आनन्द सिंह के सुपुत्र प्रद्युम्न सिंह बचपन से ही मेधावी और शांत स्वभाव के रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी अनवरत कठिन कार्यशैली को दिया है। प्रद्युम्न ने साबित कर दिया कि यदि मन में दृढ़ संकल्प और सही दिशा में प्रयास हो, तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी आसमान छुआ जा सकता है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

जैसे ही प्रद्युम्न सिंह के कैशियर पद पर चयनित होने की खबर ग्रामीणों और शुभचिंतकों को मिली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रद्युम्न की इस कामयाबी से गांव के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने और कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

"बेटे की सफलता पर पिता आनन्द सिंह और पूरे परिवार ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और प्रद्युम्न के उज्जवल भविष्य की कामना की।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!