Jaunpur News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया औचक निरक्षण

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जफ़राबाद, जौनपुर। विकासखंड सिरकोनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरकोनी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया उनके पहुंचते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया सबसे पहले उन्होंने शौचालय देखा और उसके बाद ओपीडी रजिस्टर तथा उपस्थिति पंजिका लेकर सभी कर्मचारी की उपस्थिति देखी और और देर से आने वाली स्टाफ नर्स प्रतिभा मिश्रा को चेतावनी देकर छोड़ दिया समय पर सभी कर्मचारी और डॉक्टर उपस्थित रहे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर राजीव से उन्होंने कहा की आने वाले सभी रोगियों का जितना संभव हो सके आप लोग इलाज कीजिए और ज्यादा गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय एंबुलेंस द्वारा मरीजों को भिजवाइए गर्मी को देखते हुए शुद्ध तथा ठंडे जल की व्यवस्था के बारे में उन्होंने कूलर को चेक किया जिसमें ठंडा पानी निकल रहा था निरीक्षण के समय डॉ राजीव कुमार,डॉ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ मनोज गौतम, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, प्रतिमा यादव, जमील अहमद , विनोद कुमार, विशाल यादव, प्रतिमा पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे , उसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जफराबाद पहुंचे जहाँ पर चिकित्सक व फ़ार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले तथा केवल चौकीदार संजय सिंह वार्डबॉय अमित,तथा सी एच ओ प्रतिमा सिंह उपस्थित मिली, बाद में सीएमओ से  वार्ता करने पर उनके द्वारा जानकारी दी गई कि अनुपस्थित डॉक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त करके लखनऊ बैठक में भेजा गया है ।




ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!