Jaunpur News: जिला पंचायत सदस्य पवन गुप्ता की माता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू तथा महिमापुर ग्राम प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता उर्फ चिंटू की माता शशिकला देवी का शनिवार देर शाम 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार वाराणसी स्थित हेरिटेज अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही कस्बे के व्यापारियों ने शोक स्वरूप अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। रविवार सुबह उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के हजारों लोगों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!