नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार लंबित आईजीआरएस प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस अंतर्गत उनके पटल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का स्वयं अवलोकन करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए।   

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जांचकर्ता अधिकारी/कर्मचारी जांच हेतु स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण करे। सन्दर्भों की निस्तारण आख्या में जांचकर्ता अधिकारी द्वारा एवं संस्तुतिकर्ता अधिकारी द्वारा दिनांक तथा पद नाम की मोहर सहित हस्ताक्षरित आख्या प्रस्तुत किया जाए। शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करे। राजस्व विभाग व पुलिस विभाग समन्वय करते हुए आख्या प्रस्तुत करें, जिससे प्राप्त आख्या में किसी प्रकार की विसंगति ना होने पाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन