नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र की एक छात्रा ने दो युवकों पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार वह 25 मई को जमुनियां डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। बिशुनपुर के पास रास्ते में बद्दोपुर, शाहगंज निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र गुलाम हुसैन ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं। बाद में स्वजनों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आया।
आरोप है कि 27 मई की शाम जब युवती बाजार से सामान लेकर लौट रही थी, तब ऊचवांडीह के पास मुख्य मार्ग पर मोहम्मद कैफ अपने साथी अरशद शेख पुत्र नूर मोहम्मद निवासी तिसौली, खुटहन के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा। दोनों ने उसे रोककर छेड़खानी की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
| विज्ञापन |
