Jaunpur : ​राष्ट्र सेविका समिति ने किया पथ संचलन, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

Team NSN

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित उत्सव वाटिका प्रांगण में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य पथ संचलन कार्यक्रम किया गया। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित एवं अनुशासित बहनों का यह संचलन पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसने एकता, राष्ट्रभक्ति एवं मातृशक्ति जागरण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर जाह्नवी दीदी ने बहनों को आत्मरक्षा के गुण सीखने तथा धर्म, राष्ट्र एवं स्वयं के प्रति जागरूक रहकर सशक्त बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज नगर मंत्री सरोज दीदी ने किया जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुपमा दीदी (जिला सह कार्यवाहिका, जौनपुर) एवं प्रियंका दीदी (प्रांत सह शारीरिक प्रमुख) उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू दीदी (विभाग कार्यवाहिका), प्रियंका दीदी (काशी प्रांत शारीरिक प्रमुख), अंजू दीदी (जिला कार्यवाहिका, जौनपुर) सहित अन्नपूर्णा मोदनवाल, आर्या दीदी, नीरज दीदी, रुबी दीदी, अर्पिता दीदी एवं अनन्या दीदी का विशेष सहयोग रहा। वहीं पथ संचलन को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मुकेश (जिला घोष प्रमुख), अनिल मोदनवाल (नगर प्रचारक), रवि नगर कार्यवाह हनुमान मुकेश एवं सतीश दुर्गेश चौरसिया सहित शासन-प्रशासन का भी सराहनीय योगदान रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!