Jaunpur : एराकियाना मोहल्ले में लगा प्रदर्शनी बना छेड़खानी का अड्डा

Team NSN

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के जौनपुर मार्ग स्थित एराकियाना मोहल्ले में लगी प्रदर्शनी में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मनबढ़ युवकों ने महिला समेत 3 लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के पवई बाजार निवासी टिम्मर शाह का 17 वर्षीय बेटा समीर, 20 वर्षीय समीम, जावेद की 30 वर्षीय पत्नी अफसाना, निस्सू और सायना बुधवार शाम प्रदर्शनी देखने नगर के एराकियाना मोहल्ले में पहुंचे थे। आरोप है कि मेले में मौजूद कुछ मनबढ़ युवक महिलाओं पर छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने समीर, समीम और अफसाना को बेरहमी से पीट दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने समीम की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त प्रदर्शनी में आए दिन मारपीट और अव्यवस्था की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। आरोप है कि कागजों में व्यवस्थाएं पूरी दिखती हैं जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
प्रदर्शनी के चलते एराकियाना मोहल्ले में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनी में न आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय है और न ही महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था। युवतियों महिलाओं से बदसलूकी होना आम बात है। नाम न छापने की शर्त पर एक युवती ने बताया कि एराकियाना मोहल्ले में लगे प्रदर्शनी में जाना इज्जत से खिलवाड़ कराने जैसा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!