Jaunpur : वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी शालीग्राम नहीं रहे, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

Team NSN

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी शालीग्राम मिश्र का 31 मार्च 2026 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोकतंत्र सेनानियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री मिश्र लोकतंत्र सेनानी के रूप में अपने संघर्षशील जीवन और सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को लोकतंत्र सेनानी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। लोकतंत्र सेनानी संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष श्री लालचंद मौर्य ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चौंधि में किया जायेगा।
उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों एवं शुभचिंतकों से अपील किया कि वे उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करें और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!