Jaunpur News : ​मुआवजा शीघ्र प्राप्त कर लें किसान: डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में एनएच-233 (वाराणसी—आजमगढ़ मार्ग) स्थित ग्राम परसौड़ी, तहसील केराकत में राजस्व विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की संयुक्त टीम द्वारा सड़क निर्माण हेतु लगभग 1 किलोमीटर भूमि पर कब्जा प्राप्त किया गया। साथ ही उन्होंने सभी प्रभावित किसानों से अपील किया कि वे अपना मुआवजा शीघ्र प्राप्त कर लें जिससे निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके और परियोजना समय से पूर्ण हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकास एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।
Uploaded Image

Post a Comment

0 Comments