Jaunpur : ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर विस्वां में शिया समुदाय ने निकाला शोक मार्च

Team NSN

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर के बाद देश-विदेश में विरोध प्रदर्शन और शोकसभाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में खेतासराय क्षेत्र के विस्वां गांव में सोमवार दोपहर शिया समुदाय के लोगों ने शोक मार्च निकाला। शोक मार्च गांव की मस्जिद से शुरू होकर इमामबाड़ा तक गया। इसमें पुरुषों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान लोग "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगा रहे थे। कई पुरुषों की आंखें नम दिखाई दीं जबकि महिलाएं रोते हुए शोक व्यक्त कर रही थीं। हालांकि मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लोगों ने किसी प्रकार की काली पट्टी नहीं बांधी थी और न ही कोई अप्रिय घटना सामने आई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।
विरोध प्रदर्शन में मौलाना रजी बिसवांनी, मौलाना मुर्तुजा, मौलाना जया, कमाल हैदर, हो. सैफ, जौहर अब्बास समेत अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान मौलाना मीसम रामपुरी अमेरिका और इजरायल पर जमकर बरसे। साथ ही कहा कि इतिहास गवाह है कि अमेरिका हमेशा से एक—दूसरे को बांटने की कोशिश की है। वह नहीं चाहता कि घर में एक चूल्हा जले। अमेरिका और इजरायल इंसानियत के दुश्मन हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!