Jaunpur : हर पीड़ित पीडीए का सदस्य एवं सपा हर पीड़ित के साथ है: राकेश मौर्य

Team NSN

जौनपुर। बीते दिनों मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के फूलपुर निवासी ललई यादव की कुछ दबंगों द्वारा पीट-पीट करके हत्या कर दी गई थी। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गठित प्रतिनिधिमण्डल ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के पास गया। इस मौके पर मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक मो. अरशद खान, सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष निज़ामुद्दीन अंसारी, युवा नेता धीरज बिन्द ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दी गयी 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधायक मल्हनी लकी यादव एवं पूर्व विधायक अरशद खान ने संयुक्त रूप से कहा कि हर पीड़ित के साथ समाजवादी पार्टी तन-मन-धन से साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है। उक्त अवसर पर हीरालाल विश्वकर्मा, आरिफ हबीब, गुलाब यादव रीठी, मनोज मौर्य, क्षेत्रीय सभासद कृष्णा यादव, अशोक यादव ज़िलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, अशोक यादव एसपीओ, प्रिंस यादव सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!