Jaunpur : ​दो दिवसीय जौनपुर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप सम्पन्न

Team NSN

जौनपुर। सेकेण्ड जौनपुर ताइक्वांडो चैलेंज कप के दूसरे दिन चैम्पियनशिप का समापन हो गया जहां ऑफिशियल खिलाड़ियों ने फाइट किया। इसमें सब जूनियर से जौनपुर की तरफ से मास्टर विराट ने भदोही और देवरिया के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। श्रेयान सिंह पटेल ने आजमगढ़ के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया तो प्रखर उपाध्याय मऊ के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंतिम यादव देवरिया के खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया तो कनक प्रसाद, उजाला निषाद, अम्बे केसरी, एलिजा अब्बास, वीरांगना मिश्रा, प्राजंल मौर्य, साक्षी सिंह ने अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं देवरिया से खिलाड़ियों ने फाइट करके दूसरा स्थान प्राप्त किया तो तीसरा स्थान आजमगढ़ और चौथा स्थान भदोही को मिला।
जौनपुर चैलेंज कप में जौनपुर पहले स्थान पर आया तो देवरिया दूसरा, भदोही तीसरा और आजमगढ़ चौथा स्थान पाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय और विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह रहे जिन्होंने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही  नेशनलिटी की भूमिका में विशाल कुमार, राहुल कुमार, विकास आर्य, मनोज मिश्रा निर्णायक भूमिका में भागीदारी किये। इस अवसर पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण शुक्ला, उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, मिशन वीरांगना ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में मास्टर प्रवीण मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों सहित अतिथियों के प्रति आभार जताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!