Jaunpur : ​अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोर गहना का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

Team NSN

जौनपुर। निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोर गहना में वार्षिकोत्सव और शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। नन्हे—मुन्ने बच्चों ने न केवल मनमोहक प्रस्तुति दी, अपितु प्रेरणादायक गीतों से सभी का हृदय आह्लादित करने में सफलता हासिल भी किया। बड़ी संख्या में अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव एवं ब्लॉक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधि सुनील कुमार की उपस्थिति रही जिन्होंने विस्तार से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को संबोधित किया और विद्यालय में हो रहे कार्यों की प्रशंसा किया। वहीं ब्लाक के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
लायंस क्लब अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता एवं सचिव योगेश साहू ने विद्यालय में हो रहे कार्यों की न केवल प्रशंसा किया, बल्कि स्कूल को सहयोग के रूप में पंखे देने का वादा भी किया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया।
इस अवसर पर सुप्रनीत, संजय, मनोज यादव, विजय गुप्ता, अनिल, अजय, रंजना, बबिता देवी, रेणुका सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। एसएमसी अध्यक्ष रामजीत बिन्द ने सभी का आभार व्यक्त किया। अन्त में प्रधानाध्यापक रागिनी गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!