शाहगंज, जौनपुर। आर्य समाज शाहगंज द्वारा 99वां वार्षिकोत्सव 29 मार्च से 1 अप्रैल तक बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। यह आयोजन चैत्र शुक्ल एकादशी से लेकर चैत्र शुक्ल चतुर्दशी (विक्रम संवत 2083) तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। नगर क्षेत्र स्थित श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका में आयोजित इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के विद्वान आर्यजन भाग लेंगे। आमंत्रित आर्य विद्वानों में अन्तरराष्ट्रीय भजनोपदेशक संदीप आर्य नील (मेरठ) तथा आचार्य मोहन आर्य श्रुतबन्धु (आर्य गुरुकुल नर्मदा पुरम, म.प्र.) शामिल रहेंगे जो अपने प्रवचनों एवं भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 29 मार्च (रविवार) को प्रातः 7:30 बजे ब्रह्म यज्ञ एवं देव यज्ञ पूजन एवं स्वाध्याय से होगी। इसके बाद 30 मार्च (सोमवार) को विशेष पूजन एवं प्रवचन, 31 मार्च (मंगलवार) को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 1 अप्रैल (बुधवार) को पूजन, प्रवचन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस आयोजन का संचालन आर्य समाज शाहगंज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण करेंगे। कार्यक्रम के निवेदक के रूप में सेठ महेन्द्र आर्य (प्रधान), प्रवीन आर्य (मंत्री) एवं चन्द्रेश आर्य (कोषाध्यक्ष) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं धर्म लाभ लेने की अपील किया है।
0 Comments