Jaunpur : चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिये 966.62 लाख की मिली स्वीकृति

Team NSN

जौनपुर। जनपद में विकास को और गति देते हुये प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव के अथक प्रयास से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 धर्मार्थ योजनान्तर्गत जनपद के 3 प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु कुल 966.62 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दिया। बता दें कि उक्त धनराशि से जौनपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 120ए के किमी 59 से चौकिया धाम मंदिर तक चौड़ीकरण का कार्य, चौकियां-आरा के किमो 1 ढाये चौकिया धाम मंदिर तक चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य एवं जौनपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 128 ए के किमी 58 श्री चौकिया धाम मंदिर तक चौड़ीकरण का कार्य होगा। इन मार्गों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण से माता शीतला धाम चौकियां मंदिर परिसर क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुगम होगी तथा स्थानीय जनता, श्रद्धालुओं एवं व्यापारिक गतिविधियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री से मिले खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव
लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने शिष्टाचार भेंट किया। इस दौरान जौनपुर की विकास योजनाओं एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री जी का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!