Jaunpur : ​शिविर के दौरान लोगों को किया गया जागरूक

Team NSN

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के गैरीकला ख़ुंशापुर में स्थित गौरीशंकर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन बीते 20 फरवरी से चल रहा है। इसी के बाबत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैरीकला होकर कार्यक्रम स्थल के आस—पास के गांव गैरीकला, ख़ुंशापुर, गैरी खुर्द, शेषपुर, हैदरपुर में रैली निकालकर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं को जानकर उनके निवारण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राचार्य डॉ कमल नयन चतुर्वेदी, कार्यक्रम अधिकारी कंचन वर्मा, नंदनी प्रजापति, ममता यादव, इंदू यादव, नीतू यादव, शीश लाल, संतोष, विजय, रवि, मनीष, सुशील यादव, राधेश्याम मिश्रा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!