Jaunpur : ​महिलाओं से छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार

Team NSN

जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'मिशन शक्ति' के तहत लाइन बाजार के एंटी रोमियो टीम ने एक मनचले को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि गठित मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम प्रभारी पुष्पा देवी अपने हमराहियों के साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक रास्ते से आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्रता कर उन्हें परेशान कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने लाइन बाजार चौराहे के पास से आरोपित शमीर उर्फ चुन्ने पुत्र सिकराम निवासी मोहल्ला लाइन बाजार को धर दबोचा। आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा देवी, हेड कांस्टेबल शिव बदन, कांस्टेबल मनोज यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति मिश्रा और आरती पाण्डेय शामिल रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!