चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रामू गौंड, शिवमंगल गौंड, अंगद विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, संतराम विश्वकर्मा (निवासी अर्गूपुर कला ठीठौलिया), ओम प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव (निवासी छताईकला), राम आशीष (निवासी अंबेडकरनगर भादी), विजय सतनामी (निवासी कुटेला, थाना मल्हार, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़), शमशाद, शाहिद (निवासी भरारी) तथा सादिक (निवासी बड़ागांव) शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह सहित उपनिरीक्षक अजय सिंह, राम विलास, राम विचार, विनय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
0 Comments