Jaunpur : ​रमजान का पहला अशरा रहमत का दौर, 10 दिनों तक चलेगा इबादत का सिलसिला

Team NSN

मो. जावेद @ जौनपुर। इस वर्ष रमजान का पवित्र महीना चांद दिखने के अनुसार भारत में 19 फरवरी (पहला रोज़ा) से शुरू हुआ। साथ ही रमजान का पहला अशरा, जिसे "रहमत का अशरा" कहा जाता है, 19 से 28 फरवरी तक रहेगा। इस पहले अशरे के दौरान मुसलमान अल्लाह की रहमत और बरकत की दुआ करते हैं। मस्जिदों में नमाज, तरावीह और कुरआन की तिलावत का विशेष महत्व रहता है। रोजेदार इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अपने गुनाहों की माफी और रहमत की दुआ मांगते हैं। मछलीशहर सीरत कमेटी के सरपरस्त हाजी इमरान खान ने बताया कि रमजान का पहला अशरा रहमत का होता है, इसलिए सभी रोजेदारों को चाहिए कि इन दस दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। जरूरतमंदों की मदद करें और अपने अंदर अच्छाइयों को बढ़ावा दें। धार्मिक विद्वानों के अनुसार रमजान का पहला अशरा रहमत, दूसरा अशरा मगफिरत और तीसरा अशरा जहन्नम से निजात का होता है, इसलिए पहले अशरे के 10 दिन इबादत और नेकी के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!