Jaunpur : ​सद्भावना क्लब का चुनाव 7 जनवरी को

Team NSN

जौनपुर। जनपद की सामाजिक संस्था सद्भावना क्लब की बैठक अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान की अध्यक्षता में शिया इंटर कॉलेज में हुई जहां आगामी सत्र के अध्यक्ष के चुनाव के लिए पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर्स को चुनाव अधिकारी चुना गया। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को नामांकन और 7 जनवरी को चुनाव संपन्न होगा। पूर्व अध्यक्ष डॉ अलमदार नज़र व आशीष साहू ने कहा कि जो सदस्य सक्रिय रूप से क्लब गतिशील बनायें, उसको अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा कि किसी भी संस्था की गतिशीलता का पैमाना नेतृत्व परिवर्तन से होता है। संस्था को चुनाव के माध्यम से एक सक्रिय अध्यक्ष प्राप्त होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!