Jaunpur : ​सरजू प्रसाद संस्था ने टीबी मरीजों को दिया पौष्टिक आहार

Team NSN

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिये टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित किया। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला टी.बी. समन्वयक सलिल यादव ने कहा कि संस्था लंबे समय से निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है। टी.बी. मरीजों को इलाज के दौरान किसी भी दिन दवाई का गैप नहीं होना चाहिए। ऐसा न हो कि आप दवा भूल गये, कल दवा भूल गए बीच में छोड़-छोड़कर  दवा खाएंगे तो यह रोग और गंभीर हो जाएगा। दवा नहीं छोड़ना है। यदि दवा करने के दौरान किसी भी तरह की तकलीफ महसूस हो रही है या दवा रिएक्शन कर रहा है तो तुरंत आकर अपने डॉक्टर से मिलना पड़ेगा। इसका दो महीने पर पहली जांच होती है। एक हम लोग फॉलोअप करके देखते हैं कि दवा फायदा कर रही है कि नहीं। संस्था पोषण सामग्री वितरण करने में मरीजों को हमेशा बढ़-चढ़कर साझेदारी की है। इसके लिए जितनी सराहना की जाय, कम है। अध्यक्षता करते हुये डा. दिलीप सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा टीबी मरीजों का सबसे अच्छा फॉलो अप किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। संस्था लंबे समय से टी.बी. मरीजों पर काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रजापति ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज, ठाकुर प्रसाद राय, सागर श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, नवीन सिंह, डा. सुशील अग्रहरी, जय देवी पांडेय, सावित्री गौतम, दीपा, रमाशंकर, चिंता देवी, आशीष श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र, मोनू, अखिलेश सहित तमाम लोग उपस्थित थे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!