Jaunpur : सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सन्त रविदास जयन्ती सम्पन्न

Team NSN

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर स्थिति प्रो० राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहगंज में धूमधाम से संत रविदास जयंती का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया बहनों द्वारा संत रविदास जी की कृतियों और उनके आदर्शों पर विशेष प्रकाश डाला गया। इस सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह, आचार्य अरुण जी, तेज बहादुर, दीपक जी, विनोद जी, आचार्या बहन प्रतीका जी, शिखा जी, स्वाती जी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!