Jaunpur : ​आरोपी के निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़, जलाया मड़हा

वसीरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण
इजहार हुसैन
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के वसीरपुर गांव में रविवार की शाम को गोलीकांड की घटना के बाद सोमवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोपियों के एक निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ किया और वहां रखे एक छोटे मड़हे को जला दिया। आक्रोशित लोगों द्वारा जब इस तरह के तोड़फोड़ तथा मड़हा जलाने की जानकारी हुई। तब लोगों में आरोपियों के मुख्य मकान पर तैनात पुलिस के जवानों को जानकारी दी। जानकारी होते ही को पुलिस के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना में शामिल लोग तब तक भाग चुके थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले को बताया। उनकी सूचना पर सीओ सिटी आईपीएस आयुष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थाना प्रभारी को कुछ निर्देश दिया तथा एक कम्पनी पीएससी की तैनाती करवा दी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

  • गोलीकांड की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा
वसीरपुर गांव में हुए गोलीकांड को लेकर जहां पीड़ित पक्ष आरोप लगा रहा कि घटना में प्रधान के घर के मनबढ़ लोग आवास सर्वे से नाराज होकर मनीष के साथ गली-गलौज तथा मारपीट किया था। उसके बाद जब लोगों ने विरोध किया तब प्रधान के परिवार के लोग गोली चलाकर बीडीसी मनीष तथा सूरज को गोली मारी थी तथा राजन को चाकू मारकर घायल किया। वहीं अन्य कुछ लोगों का कहना है कि जब गांव में मनीष तथा प्रधान के परिवार के रामहित से कहासुनी होने लगी तब किसी ने पुलिस को सूचना दिया था। पुलिस के 2 सिपाही मौके पर पहुंच गए थे। जब पुलिस के जवान रामहित के मकान के पास मौजूद थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया। उसके बाद गोलियां चलाई गयी। हालांकि वास्तविकता जो भी हो यह बातें गांव के लोगों द्वारा बताई जा रही है।


Post a Comment

0 Comments