Jaunpur : ​ब्राह्मण समाज के साथ लगातार हो रहा है अन्याय : रत्नाकर चौबे

Team NSN

जगतगुरु रामभद्राचार्य की टिप्पणी पर ब्राह्मण महासभा ने दी प्रतिक्रिया
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय ने जगतगुरु रामभद्राचार्य की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। सिरकोनी क्षेत्र के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने रामभद्राचार्य की टिप्पणी को ब्राह्मण समाज का उपहास करने वाला बताया। साथ ही आगे कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा समाज के हितों के लिए सदैव तत्पर है। ब्राह्मणों में ब्राह्मत्व की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये बनारस के मिश्रा की गिरफ्तारी को झूठे मुकदमों पर आधारित बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही प्रशासन ने कार्रवाई की और मिश्रा को जमानत मिली।
श्री चौबे ने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ब्राह्मण समाज के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ब्राह्मणों की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ कर रही है। कुलपति रामभद्राचार्य द्वारा चौबे, पाठक, उपाध्याय जैसे शब्दों के प्रयोग को गलत बताया। ब्राह्मण महासभा ने मिश्रा का समर्थन करते हुए कहा कि वह ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़ी रहेगी। समाजवादी पार्टी ने भी मिश्रा को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!