Jaunpur : ​सेवा भाव ही रोवर्स/रेंजर्स का मुख्य उद्देश्य

Team NSN

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान भभौरी में आयोजित रोवर्स/रेंजर्स एवं स्काऊट/गाइड पांच दिवसीय ट्रेनिंग शिविर के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि रोवर्स/रेंजर्स के उद्देश्यों को अपने अन्दर आत्मसात करें जिससे भारत देश विश्व पटल पर अपना स्थान स्थापित करते हुए विश्व गुरु बन सके।
शिक्षण संस्थान के प्रबंधक प्रो. समर बहादुर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीडीपीजी कालेज के समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि सेवा भाव ही रोवर्स/रेंजर्स का मुख्य उद्देश्य है। आभार ज्ञापन संस्थान के संचालक डा. विजय बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डीओसी राकेश मिश्र ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 आनंद सिंह, प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, डॉ0 तिलकराज सिंह, डॉ0 संजय सिंह, शिव प्रताप सिंह, मधुबाला मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ0 सकील अहमद, सुरेंद्र प्रताप यादव, वीरेंद्र सिंह, संतोष यादव, सूरज सिंह, संजय कुमार, राजेश सिंह, अजय चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!