Jaunpur : ​सरायख्वाजा पुलिस ने दो वारण्टी को किया गिरफ्तार

Team NSN

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में सरायख्वाजा पुलिस ने धारा 323, 504, 506, 427 भादवि से सम्बन्धित वारंटी रामदास पुत्र राम आसरे निवासी बडउर जपटापुर थाना सरायख्वाजा एवं धारा 323, 504, 506 भादंवि से सम्बन्धित वारंटी सिकन्दर पुत्र नन्हकू राम निवासी मझलीपट्टी थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दुर्गा यादव, उ0नि0 ऋषिदेव यादव, हे0का0 शशि प्रकाश सिंह एवं हे0का0 अखिलेश यादव शामिल रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!