Jaunpur : ​बोर्ड की परीक्षा देने गई छात्रा को भगा कर ले गया किशोर

Team NSN

जफराबाद, जौनपुर। हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिये कालेज आयी किशोरी को एक 14 वर्षीय किशोर भगा ले गया। लड़की के परिजन ने थाने पर शिकायत की है। पुलिस मामले के खोजबीन में लग गई है। नगर पंचायत कजगांव के राजेपुर वार्ड की निवासी संजय ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री 24 फरवरी की सुबह घर से परीक्षा देने के लिए श्रीराम निरंजन इंटर कालेज गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं आई। शाम तक काफी खोजबीन हुई लेकिन उसका पता नहीं चला। छानबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दिया। संजय ने तहरीर देकर माधोपट्टी मोछअम्बा रामपुर गांव के सचिन प्रजापति पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। एसआई धनुषधारी पाण्डेय ने बताया कि आरोपी युवक कक्षा नौ का छात्र है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की खोजबीन की जा रही है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!